लिख रही है कलम

[su_heading size=”25″]~ लिख रही है कलम ~[/su_heading]

आज का ये जहाँ पहले जैसा कहाँ,
रो-रो हर दास्ताँ लिख रही है कलम।

याद बचपन की वो खेल मैदान की,
माँ की वो लोरियां लिख रही है कलम।

नखरे इक-इक सभी बेवजह छुट्टियां,
मेरी हर खामियां लिख रही है कलम ।

गाँव की टोलियाँ छांव पीपल के वो,
खेलना गोटियां लिख रही है कलम।

घसकुटी गुलीडंडा के न्यारे वो खेल,
बचपना मस्तियां लिख रही है कलम।

अब तो होली दीवाली में रौनक नहीं,
संडे की छुट्टियां लिख रही है कलम।

झूले सावन के हरियालियां  खेतों की,
कुक कोयल की वो लिख रही है कलम।

लिखते आनन्द की आंख भी भर गयी,
अब कहाँ वो शमां लिख रही है कलम।

– आनन्द कुमार पाण्डेय

बलिया, उत्तरप्रदेश

लेखक से फेसबुक पर जुड़ने के लिए क्लिक करें।


 [su_quote]हमें विश्वास है कि हमारे लेखक स्वरचित रचनाएं ही यहाँ प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित लेखक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है और इसका सर्वाधिकार इनके पास सुरक्षित है। [/su_quote]


अन्य रचनाएँ यहाँ पढ़े

महाभारत पर आधारित द्विपार्थ उवाच व केशव उवाच

बलात्कारी समाज

तुम्हारे साथ होने का एहसास

यदि आप लिखने में रूचि रखते हैं तो अपनी मौलिक रचनाएँ हमें भेज सकते हैं,
आपकी रचनाओं को लिखो भारत देगा नया मुक़ाम,  रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें

यदि आप पढ़ने में रूचि रखते हैं तो हमारी रचनाएँ सीधे ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए निचे दिए गए ई-मेल सब्सक्रिप्शन बोक्स में ई-मेल पता लिखकर सबमिट करें, यह पूर्णतया नि:शुल्क है।

हम आशा करते हैं कि उपरोक्त रचना आपको पसंद आई होगी, अपनी प्रतिक्रिया कमेन्ट करके अवश्य बताएं। रचना अच्छी लगे तो शेयर भी करें।

शेयर करें :-

This Post Has 5 Comments

  1. राहुल कुमार सिंह

    आनंद भाई जी बहुत अच्छी अभिव्यक्ति हैं आपकी ✍️✍️✍️✍️✍️🙏🙏🙏🙏🙏

  2. Mantu yadav

    Very nice sir

Leave a Reply to Manorama Sharma Cancel reply

लेखक परिचय

नयी रचनाएँ

फेसबुक पेज

ई-मेल सब्सक्रिप्शन

“लिखो भारत” की सभी पोस्ट सीधे ई-मेल पर प्राप्त करने के लिए अपना ई-मेल पता यहाँ लिखें।
पूर्णतया निशुल्क है।

रचना भेजिए

यदि आप लेखक या कवि हैं तो अपने विचारों को साहित्य की किसी भी विधा में शब्द दें।
लिखिए और अपनी रचनाएं हमें भेजिए।

आपकी रचनाओं को लिखो भारत देगा नया मुकाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें।